Youtube channel पर 1000 views पर कितने पैसे मिलते हैं (2025)


Youtube channel पर 1000 views पर कितने पैसे मिलते हैं (2025)

       यूट्यूब (YouTube) एक बहुत ही लोकप्रिय और मुफ्त वीडियो शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ लोग वीडियो देख सकते हैं, अपलोड कर सकते हैं, शेयर कर सकते हैं, और उन पर कमेंट कर सकते हैं।

क्या आप भी जानना चाहते हैं कि YouTube से कितनी कमाई होती हैं और YouTube से आप कितनी कमाई कर सकते हैं महिने की और अगर आप वीडियो बनाने की सोच रहे हैं तो YouTube एक शांदार तरीका है आपकी कमाई और आपकी Income  के लिए. आप यूट्यूब पर बहुत शांदार काम कर सकते हैं वीडियो डाल कर और अच्छी कमाई कर सकते हैं. तो हम आपको बताएंगी कि अगर आपके 1000 views आते हैं तो आप YouTube से कितने प्रिती महीना कमा सकते हैं!

YouTube  से हम हर महीने कितना कमा सकते हैं?”

     🔹 छोटा चैनल (नया चैनल)

• Subscribers: 1,000–10,000

• Monthly Views: 50,000 – 1 लाख                   

       कमाई: ₹1,000 – ₹8,000/महीना

🔹 मिड चैनल (थोड़ा बड़ा):

      • Subscribers: 10,000 – 1 लाख

      • Monthly Views: 2–10 लाख

कमाई: ₹10,000 – ₹1 लाख/महीना

🔹 बड़ा चैनल (पॉपुलर):

       • Subscribers: 1 लाख+

• Monthly Views: 10 लाख से ज़्यादा

कमाई: ₹1 लाख – ₹10 लाख+/महीना

  

यूट्यूब व्यूज़ से मिलने वाली कमाई (2025 का अनुमान – भारत के लिए)

व्यूज़ (Views)

अनुमानित कमाई (₹ रुपये में)

1,000 व्यू

₹30 – ₹150

10,000 व्यू

₹300 – ₹1,500

100,000 व्यू (1 लाख)

₹3,000 – ₹15,000

1,000,000 व्यू (10 लाख)

₹30,000 – ₹1,50,000

1. दर्शकों का देश (Country):

     • अमेरिका, कनाडा जैसे देशों से आने वाले व्यूज़ पर ₹100–₹500/1000 व्यू तक भी मिल सकता है।

   • भारत में CPM (Cost Per 1000 Views) कम होता है – ₹30–₹150 के बीच।

2. वीडियो का टॉपिक:

    • टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, फाइनेंस जैसे विषयों पर ज्यादा पैसे मिलते हैं।

    • म्यूजिक, फनी या एंटरटेनमेंट कंटेंट पर कम।

3. विज्ञापन दिखे या नहीं:

    • हर view पर विज्ञापन नहीं आता।

•अगर Ad ब्लॉक हो गया या स्किप कर दिया गया, तो पैसे भी नहीं मिलते।

4. Engagement (लोग कितनी देर तक वीडियो देखते हैं):

• अगर लोग पूरा वीडियो देखते हैं, तो यूट्यूब ज़्यादा ऐड दिखाता है और ज्यादा पैसे मिलते हैं।

उदाहरण के लिए मानिए:

आपके एक वीडियो पर 1 लाख views आए —

• अगर वो इंडिया के हैं और टॉपिक एजुकेशन है, तो आपकी कमाई होगी करीब:

   🔹 ₹5,000 – ₹15,000

अगर वो ही वीडियो अमेरिका से देखे गए होते तो:

🔹 ₹20,000 – ₹50,000 भी हो सकती है।

उदाहरण – कुछ YouTubers की अनुमानित कमाई (भारत में):

यूट्यूबर

कैटेगरी

अनुमानित मासिक कमाई

Technical Guruji

टेक्नोलॉजी

₹10 लाख+

Ashish Chanchlani

कॉमेडी

₹15-20 लाख

CookingShooking

खाना बनाना

₹5-10 लाख

Khan GS Research

एजुकेशन

₹2-5 लाख

YouTube से कमाई के 4 मुख्य तरीके:

(1). Google AdSense (विज्ञापन से कमाई)

    •जब आपका चैनल मोनेटाइज हो जाता है, तो यूट्यूब आपके वीडियो पर Ads (विज्ञापन) दिखाता है।

• हर 1000 व्यू पर ₹30 से ₹150 (या ज़्यादा) तक मिल सकते हैं।

✅ मोनेटाइजेशन चालू करने के लिए ज़रूरी•

        •1000 Subscribers

• 4000 घंटे Watch Time (12 महीने में)

(2). Sponsorship (ब्रांड प्रमोशन)

• कंपनियाँ आपको पैसे देती हैं कि आप उनके प्रोडक्ट का प्रचार करें।

• जितने ज़्यादा सब्सक्राइबर और व्यू, उतनी बड़ी डील।

    उदाहरण:

• 10K सब्सक्राइबर पर Sponsorship = ₹1,000 – ₹10,000

• 1 लाख+ पर = ₹10,000 – ₹1 लाख+ प्रति वीडियो

(3). YouTube Super Chat & Memberships

   (लाइव स्ट्रीमिंग के लिए)

• जब आप लाइव जाते हैं, तो दर्शक आपको पैसे देकर मैसेज हाईलाइट कर सकते हैं = Super Chat

• आप चैनल पर ₹29/₹99/₹199 जैसी Membership चालू कर सकते हैं — सब्सक्राइबर्स आपको हर महीने पैसे देंगे एक्स्ट्रा कंटेंट के लिए।

(4). Affiliate Marketing (लिंक से कमाई)

• आप किसी वेबसाइट (जैसे Amazon, Flipkart) से प्रोडक्ट का लिंक शेयर करते हैं।

• अगर कोई उस लिंक से सामान खरीदे तो आपको कमीशन मिलता है।

आप खुद की चीज़ें बेच सकते हैं

लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसमें कितना समय, मेहनत और क्रिएटिविटी लगाते हैं।

Leave a Comment